Sunday, 20 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

रोहतक के भैणी चंद्रपाल में 24 घंटे रहेगा ‘गांव बंद’:घरों में नहीं जलेगा चूल्हा, 70 साल पुरानी परंपरा निभाएंगे ग्रामीण

INT News20 September 2026 at 05:56 pm

रोहतक जिले के महम क्षेत्र की ग्राम पंचायत भैणी चंद्रपाल में 26 सितंबर को 24 घंटे का 'गांव बंद' रहेगा। यह 70 साल पुरानी पारंपरिक 'गांव बंदी' रस्म के तहत किया जा रहा है। यह बंद 26 सितंबर की शाम 6 बजे से शुरू होकर 27 सितंबर की शाम 6 बजे तक चलेगा। इस 24 घंटे की गांव बंदी के दौरान किसी भी घर में चूल्हा या आग नहीं जलाई जाएगी। ग्रामीण एक दिन पहले ही अपना खाना बनाकर रख लेते हैं। गांव के सभी मुख्य रास्तों पर युवा मौजूद रहेंगे। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति या वाहन को गांव में आने की अनुमति नहीं होगी। गांव में सुख, शांति और समृद्धि के लिए निभाई जाती है रस्म गांव बंदी के कारण महम-जुलाना सड़क मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। वाहन चालकों को सैमाण, बेडवा, फरमाना या निंदाना लाखनमाजरा जैसे दूसरे रास्तों से जाने के लिए कहा गया है। ग्राम पंचायत और ग्रामीणों के अनुसार, यह 70 साल पुरानी रस्म पशुओं को बीमारियों से बचाने और गांव में सुख, शांति और समृद्धि लाने के लिए निभाई जाती है। प्रशासन और पंचायत ने लोगों और राहगीरों से इस दौरान सहयोग करने की गुजारिश की है।