Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

ट्राले ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत:दोनों टायरों के नीचे दबे, लोगों ने किया हंगामा; थांदला-मेघनगर मार्ग पर हादसा

INT News11 August 2026 at 03:37 pm

थांदला-मेघनगर मार्ग पर सजेली फाटक के पास मंगलवार दोपहर 2.30 बजे तेज रफ्तार ट्राले ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार ट्राले के टायरों के नीचे दब गए। पुलिस ने संभाली स्थिति हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है। मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। हादसे के सटीक कारणों का भी खुलासा होना बाकी है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।