Wednesday, 4 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

शिवसेना कार्यकर्ताओं ने सीधी मुक्तिधाम में की सफाई:ढाई घंटे चला अभियान; शिकायत के बाद पहुंची नपा टीम, स्ट्रीट लाइट ठीक कराई

INT News4 November 2026 at 05:28 pm

सीधी शहर के मुक्तिधाम में बुधवार को शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सफाई अभियान चलाया। दोपहर 2 बजे शुरू हुआ अभियान शाम 4:30 बजे तक चला। कार्यकर्ताओं ने मुक्तिधाम में बिजली और पेयजल की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। शिकायत मिलने के बाद नगरपालिका की टीम भी मौके पर पहुंची। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने उठाया व्यवस्था का मुद्दा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे और जिला अध्यक्ष बेनाम सिंह बघेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुक्तिधाम की सफाई की। विवेक पांडे ने कहा कि लोग दीपावली से पहले अपने घरों की सफाई करते हैं, लेकिन मुक्तिधाम की व्यवस्था पर जिम्मेदारों का पर्याप्त ध्यान नहीं है। यहां सफाई के साथ बिजली और पानी की व्यवस्था भी जरूरी है। पांडे ने बताया कि उन्होंने मुक्तिधाम की स्थिति के बारे में नगरपालिका सीधी के सीएमओ महमूद हसन को फोन पर जानकारी दी थी। इसके बाद शाम करीब 4 बजे नगरपालिका की टीम मौके पर पहुंची और सफाई अभियान में सहयोग किया। सीएमओ बोले- तीन स्ट्रीट लाइट ठीक कराईं सीएमओ महमूद हसन ने बताया कि मुक्तिधाम में नियमित रूप से सफाई कराई जाती रही है, लेकिन इन दिनों वार्डों की नालियों की सफाई प्राथमिकता में थी। सूचना मिलने के बाद नगरपालिका की टीम को मौके पर भेजा गया। हसन के मुताबिक, मुक्तिधाम की करीब तीन खराब स्ट्रीट लाइट ठीक कराई गई हैं। उन्होंने पेयजल और सफाई की व्यवस्था कराने की भी बात कही।