national
भाजपा पुराना वीडियो वायरल कर पंजाब के स्कूलों को बदनाम कर रही : हरजोत बैंस
INT News20 August 2026 at 05:02 pm

चंडीगढ़, 20 अगस्त। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक सरकारी स्कूल का कथित फर्जी और पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए जाने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने वर्ष 2018 के पुराने वीडियो को पंजाब के मौजूदा स्कूलों की स्थिति बताकर सोशल मीडिया पर प्रचारित किया। वीडियो सामने आने के बाद उन्होंने खुद बिना किसी पूर्व सूचना के संबंधित स्कूल का दौरा किया और मौके पर स्थिति की जांच की।