समाचार · मध्य प्रदेश
छतरपुर में टीआई का जुए के फड़ पर छापा:बकायन खिड़की के पास 13 जुआरी गिरफ्तार, 1.27 लाख नकद जब्त
छतरपुर। सिटी कोतवाली पुलिस ने जुए के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बकायन खिड़की के पास चल रहे जुए के फड़ पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से 13 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 27 हजार रुपए नकद और जुआ खेलने की सामग्री जब्त की गई है। सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस को बकायन खिड़की के पास जुआ खेले जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीआई सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही जुआरियों में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी 13 आरोपियों को पकड़ लिया। 1.27 लाख रुपए और जुआ सामग्री जब्त पुलिस ने गिरफ्तार जुआरियों के पास से 1 लाख 27 हजार रुपए नकद बरामद किए। इसके अलावा जुआ खेलने में इस्तेमाल की जा रही सामग्री भी जब्त की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध जुआ संचालित करने वालों में हड़कंप है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।