Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर को पीटा:ऑफिस में घुसकर सीने पर मुक्का मारा, कमीज फाड़ी; सरकारी फोन और चश्मा भी तोड़ा

INT News20 August 2026 at 05:42 pm

लुधियाना में गुरुवार को एक्साइज विभाग के एडिशनल कमिश्नर के दफ्तर में घुसकर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि एक व्यक्ति ने अधिकारी से गाली-गलौज करने के बाद धक्का-मुक्की की और उनकी कमीज फाड़ दी। व्यक्ति ने अधिकारी की छाती पर मुक्के मारने के साथ उनका सरकारी मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ दिया। घटना के बाद एडिशनल कमिश्नर ने थाना डिविजन नंबर-5 पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे थे एडिशनल कमिश्नर एडिशनल कमिश्नर अमित गोयल ने बताया कि वह अपने आबकारी विभाग के अधिकारियों के साथ दफ्तर में मीटिंग कर रहे थे। इस दौरान कुछ ठेकेदार भी दफ्तर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान पंकज मल्होत्रा नाम का व्यक्ति उनके दफ्तर में दाखिल हो गया। अमित गोयल के मुताबिक, उन्होंने पंकज मल्होत्रा से पूछा कि वह बिना अनुमति उनके कमरे में कैसे आया? इस पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ ऊंची आवाज में बात करने लगा। इसके बाद उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। धक्का देकर मारपीट शुरू की अधिकारी ने बताया कि उन्होंने आरोपी से कहा कि गाली-गलौज न करे, क्योंकि यह सरकारी और पब्लिक दफ्तर है। आरोप है कि इसके बाद पंकज मल्होत्रा ने उन्हें धक्का दिया और अचानक हाइपर होकर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने उनका कॉलर पकड़ लिया और उनकी कमीज फाड़ दी। इसके बाद धक्का-मुक्की करते हुए उनकी छाती पर मुक्के मारे। मारपीट के कारण उनकी छाती में काफी दर्द हो रहा है। सरकारी फोन और चश्मा भी तोड़ा अमित गोयल ने आरोप लगाया कि आरोपी ने मारपीट के दौरान उनका ऑफिशियल मोबाइल फोन और चश्मा भी तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी कभी खुद को RTI एक्टिविस्ट बताता है और कभी किसी अन्य पहचान से लोगों से बात करता है। कई विभागों के अधिकारियों को धमकाने का आरोप अमित गोयल ने आरोप लगाया कि पंकज मल्होत्रा अलग-अलग विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाता रहता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग से उसके बारे में पूछा जा सकता है। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि आरोपी उनके दफ्तर में आकर अचानक इतना गुस्से में क्यों आया और मारपीट क्यों की? पुलिस को दी शिकायत, जांच शुरू घटना के बाद एडिशनल कमिश्नर ने थाना डिविजन नंबर-5 पुलिस को मामले की सूचना दी और शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और दफ्तर में मौजूद लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। हम इस खबर को अपडेट कर रहे हैं…