Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · उत्तर प्रदेश

पांच बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग भागी पत्नी, 'घर लौट आओ' कहता रहा पति, फिर दे दी जान

INT News20 August 2026 at 05:39 pm

UP News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है. सुरियावां थाना क्षेत्र में पत्नी के घर छोड़कर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चले जाने से परेशान एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी. बताया जा रहा है कि युवक की पत्नी करीब दो महीने पहले अपने पांच बच्चों को छोड़कर चली गई थी. इसके बाद से वह लगातार पत्नी को वापस लौटने के लिए मनाता रहा, लेकिन उसके नहीं लौटने से वह मानसिक तनाव में रहने लगा था.

पत्नी को वापस बुलाता रहा, नहीं लौटी

ग्रामीणों के अनुसार, युवक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. करीब दो महीने पहले उसकी पत्नी पांचों बच्चों और पति को छोड़कर किसी अन्य व्यक्ति के साथ चली गई. पत्नी के चले जाने के बाद युवक काफी परेशान रहने लगा था. दोनों के बीच फोन पर बातचीत भी होती थी और युवक लगातार पत्नी से घर वापस आने की गुहार लगाता रहा, लेकिन वह वापस नहीं आई.

जहरीला पदार्थ खाने के बाद बिगड़ी हालत

बुधवार को पत्नी के घर नहीं लौटने और लगातार तनाव में रहने के बीच युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया. कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे. वहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया. जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई.

पांच बच्चों के सामने खड़ा हुआ बड़ा संकट

इलाज के दौरान युवक ने अपनी परेशानी के बारे में बताया था. उसने कहा था कि उसकी पत्नी किसी दूसरे व्यक्ति के साथ चली गई है और वह उसे वापस घर बुलाने की काफी कोशिश कर चुका है, लेकिन पत्नी नहीं लौटी. इसी परेशानी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खाने की बात कही. युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है. मां के पहले ही घर छोड़कर चले जाने और अब पिता की मौत के बाद पांचों बच्चों के सामने भविष्य को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है. घटना के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Also Read: थाईलैंड से गोरखपुर पहुंचा डेढ़ करोड़ का ‘OG गांजा’, ANTF ने पांच को दबोचा