Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

Jamshedpur news: 5 दिन से बिजली गुल, पानी को तरस रहे थे लोग... मनीफीट आजाद बस्ती में कैसे लौटी बिजली

INT News20 August 2026 at 05:40 pm

जमशेदपुर : टेल्को स्थित मनीफीट आजाद बस्ती स्थित बलदेव पुआल टाल के समीप बस्ती में पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण स्थानीय लोग अंधेरे में रहने को मजबूर थे. बिजली नहीं रहने के कारण बस्ती की पानी टंकी में भी पानी नहीं चढ़ पा रहा था, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था.

बस्तीवासियों ने सुबोध श्रीवास्तव को दी जानकारी

बस्तीवासियों ने अपनी समस्या की जानकारी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव को दी. मामले की जानकारी मिलते ही जिलाध्यक्ष ने तत्काल संबंधित विद्युत पदाधिकारियों से संपर्क कर बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने को कहा. अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस्ती की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी. बिजली बहाल होने के बाद बस्तीवासियों के आमंत्रण पर जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव बस्ती पहुंचे.

बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोग परेशान

इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका सम्मान किया और समस्या के तत्काल समाधान के लिए आभार जताया. इस अवसर पर सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि बिजली जैसी मूलभूत सुविधा के लिए लोगों को कई दिनों तक परेशान होना पड़े, यह चिंता का विषय है. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान कराना जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. बिजली बहाल होने के बाद बस्तीवासियों के तनावमुक्त चेहरे देखकर उन्हें भी काफी सुकून मिला.

कौन-कौन थे मौजूद?

उन्होंने बस्तीवासियों की सजगता और अपनी समस्या को उचित माध्यम तक पहुंचाने के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता अपनी समस्याओं के प्रति जागरूक रहे और सामूहिक रूप से आवाज उठाए, तो समस्याओं के समाधान की दिशा में तेजी से काम किया जा सकता है. इस अवसर पर टेल्को मंडल अध्यक्ष बिनोद राय, बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार, श्रमिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह, महिला नेत्री अन्नू चौबे, महेश सिंह, बिस्वजीत सिंह, सत्येंद्र सिंह, राजू यादव, कन्हैया यादव, छोटू सिंह, विशाल कुमार, देव कुमार, प्रीती सिंह, प्रिया सिंह, ममता देवी, अदिति कुमारी सहित बड़ी संख्या में बस्ती के गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित थे.