Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

132 केवी बिजली लाइन से प्रभावित किसानों ने मांगा मुआवजा:नुकसान का दोबारा सर्वे कराने की मांग, भारतीय किसान संघ ने दिया ज्ञापन

INT News20 August 2026 at 05:56 pm

धार। डही क्षेत्र में 132 केवी हाईटेंशन विद्युत प्रसारण लाइन से प्रभावित किसानों ने क्षतिपूर्ति सहित विभिन्न मांगों को लेकर धार तहसील कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। किसानों ने पूरे मामले की जांच कराकर नुकसान का दोबारा सर्वे और पात्र किसानों को पूर्ण क्षतिपूर्ति देने की मांग की। नुकसान का दोबारा सर्वे कराने की मांग किसानों ने मांग की कि विद्युत लाइन के टावर, ROW कॉरिडोर, फसल, पेड़, कुएं, ट्यूबवेल और सिंचाई साधनों से हुए नुकसान का दोबारा सर्वे और मूल्यांकन कराया जाए। किसानों का कहना है कि कई प्रभावित किसानों को अब तक अंतिम और पूर्ण क्षतिपूर्ति नहीं मिली है। नई गाइडलाइन की स्थिति स्पष्ट करने की मांग ज्ञापन में किसानों ने 17 नवंबर 2025 की नई गाइडलाइन की लागू स्थिति स्पष्ट करने की मांग भी की। इसके साथ ही निर्माण कार्य की वास्तविक पूर्णता तिथि की जांच कराने और टावर व ROW कॉरिडोर का किसानों की मौजूदगी में दोबारा मापन कराने की मांग रखी गई। किसानों ने प्रत्येक प्रभावित किसान को क्षतिपूर्ति की गणना का पूरा विवरण उपलब्ध कराने की मांग भी की। कई क्षेत्रों से पहुंचे किसान ज्ञापन के दौरान भारतीय किसान संघ के धार-तिरला विकासखंड उपाध्यक्ष विष्णु मुकाती, पदाधिकारी वासुदेव सांखला, अशोक विष्णु मुकाती, यशवंत मुकाती और मनोहर सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। बदनावर, नालछा और सरदारपुर क्षेत्र से भी किसान धार पहुंचे। किसानों ने प्रशासन से मामले की उच्चस्तरीय जांच कर पात्र किसानों को पूरी क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि समयबद्ध कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।