समाचार · झारखंड
Cyclone Arnab: पेयजल आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम गठित, 12 प्रखंडों के अधिकारियों के नंबर जारी

गुमला: अर्नब चक्रवात के संभावित प्रभाव को देखते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गुमला ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनाए रखने की तैयारी शुरू कर दी है. इसके तहत जिला स्तरीय विभागीय नियंत्रण कक्ष का गठन किया गया है. साथ ही जिले के सभी 12 प्रखंडों के कनीय अभियंताओं और सहायक अभियंताओं के संपर्क नंबर जारी किये गये हैं, ताकि खराब मौसम के दौरान पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान किया जा सके. विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नंबर 9955172064 है. पेयजल आपूर्ति में किसी तरह की बाधा आने पर लोग इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा क्षेत्रवार अधिकारियों के मोबाइल नंबर भी जारी किये गये हैं.
ये भी पढ़ें: Watch Video: चक्रवात के बीच गुमला में स्कूल बंद, सूचना नहीं मिली तो 13 किमी दूर पहुंचे विद्यार्थी
प्रखंडवार कनीय अभियंताओं के संपर्क नंबर
विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, गुमला प्रखंड के कनीय अभियंता वासुदेव साहा से मोबाइल नंबर 6207289122 पर संपर्क किया जा सकता है. सिसई के रतन खलखो का नंबर 8809018585 है. भरनो और बसिया प्रखंड की जिम्मेदारी संभाल रहे रितेश कुमार से 6206663298 पर संपर्क किया जा सकता है.
कामडारा और पालकोट के कनीय अभियंता गौरव कुमार का मोबाइल नंबर 8969258686 है. रायडीह के रोहित केसरी से 6207134869 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, चैनपुर और घाघरा के मो. शौएब अख्तर का नंबर 7992405933 जारी किया गया है. डुमरी और जारी प्रखंड के अभिषेक उरांव से 6206041891 पर संपर्क किया जा सकता है. बिशुनपुर के कनीय अभियंता चंदन कुमार दास का मोबाइल नंबर 8936899253 है.
ये भी पढ़ें: गुमला में बनेगा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, अब जल स्रोतों में नहीं जायेगा शहर का गंदा पानी
सहायक अभियंताओं के नंबर भी जारी
पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल ने सहायक अभियंताओं के संपर्क नंबर भी जारी किये हैं. गुमला-02 के सहायक अभियंता अरुण कुमार ज्योति का मोबाइल नंबर 7903369227 है. बसिया के सहायक अभियंता शाहनवाज आलम से 8757494972 पर संपर्क किया जा सकता है. वहीं, गुमला-01 के सहायक अभियंता जीतेंद्र लकड़ा का नंबर 7707794977 है.
पेयजल आपूर्ति बाधित होने पर करें संपर्क
विभाग ने संभावित चक्रवात के दौरान पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखने और समस्या की सूचना मिलने पर आवश्यक कार्रवाई करने के उद्देश्य से नियंत्रण कक्ष बनाया है. खराब मौसम के कारण किसी क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति बाधित होने या इससे संबंधित परेशानी आने पर लोग जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष अथवा संबंधित क्षेत्र के कनीय और सहायक अभियंता से संपर्क कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें: 2,184 करोड़ की मेडिको सिटी से झारखंड बनेगा हेल्थ हब, मेडिकल टूरिज्म से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर