Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

मानसा में एक किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार:बोहा पुलिस ने चेकिंग के दौरान शक आधार पर रोका, तलाशी में मिली नशे की खेप

INT News17 August 2026 at 03:33 pm

मानसा जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही विशेष मुहिम के तहत बोहा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक व्यक्ति को एक किलोग्राम अफीम की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए बोहा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर दर्शन सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा नशा विरोधी अभियान के तहत चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान गांव मंडाली से अक्कांवाली की ओर जा रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जब शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक किलो अफीम बरामद हुई। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राज सिंह, निवासी सहारना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएसपी के निर्देशों पर सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी एसआई दर्शन सिंह ने आगे बताया कि मानसा के एसएसपी भागीर सिंह मीणा के सख्त निर्देशों पर पूरे जिले में नशे के खात्मे के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बोहा क्षेत्र, जो कि एक सीमावर्ती इलाका है, में पुलिस लगातार गश्त कर रही है। उन्होंने कहा कि नशे की तस्करी और अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए रात के समय भी विशेष नाकाबंदी की जा रही है, जिसके तहत आने-जाने वाले सभी वाहनों की सघन चेकिंग की जाती है। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि नशा तस्करी के काले कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और इस मामले में पुलिस पूरी गंभीरता व कड़ाई से काम कर रही है।