Thursday, 19 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

झारखंड में SIR की अवधि बढ़ी, अब 22 दिसंबर को जारी होगी अंतिम वोटर लिस्ट

INT News19 November 2026 at 10:21 am

रांची. झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) की प्रक्रिया की समयसीमा बढ़ा दी गयी है. चुनाव आयोग ने इसके लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है. इसके तहत दावे और आपत्तियों के निपटारे की तिथि बढ़ाकर 15 दिसंबर कर दी गयी है. वहीं, अब अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 22 दिसंबर को होगा. पहले इसके लिए 30 नवंबर की तिथि निर्धारित की गयी थी.

चुनाव आयोग ने जारी किया संशोधित कार्यक्रम

चुनाव आयोग ने बुधवार को इसकी जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय को दी. संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार से संबंधित दावे और आपत्तियों के निपटारे के लिए अब अतिरिक्त समय मिलेगा. इससे एसआइआर की प्रक्रिया में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को काम पूरा करने में सहूलियत होगी.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Treasury Scam: झारखंड के कोषागार घोटाले में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, धीरेंद्र सिंह होंगे रिहा

झारखंड समेत सात राज्यों में बढ़ायी गयी अवधि

झारखंड के साथ महाराष्ट्र, दिल्ली, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, नागालैंड और हरियाणा में भी एसआइआर की समयसीमा बढ़ायी गयी है. चुनाव आयोग के इस फैसले से इन राज्यों में मतदाता सूची पुनरीक्षण का काम निर्धारित संशोधित कार्यक्रम के अनुसार पूरा किया जायेगा.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Police Promotion: 500 हवलदार बनेंगे ASI, 23 नवंबर से नेतरहाट में शुरू होगी ट्रेनिंग