Monday, 14 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हांसी सड़क हादसे में प्रॉपर्टी डीलर की मौत, बेटा गंभीर:दो कारों की टक्कर, दोनों गाड़ियां कई फीट नीचे खेत में गिरी

INT News14 September 2026 at 09:37 am

हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर लालपुरा मोड़ के पास रविवार शाम करीब 5 बजे हुए सड़क हादसे में हांसी के प्रॉपर्टी डीलर बलदेव चुघ की मौत हो गई। उनका बेटा वरुण घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ, जब दिल्ली से हिसार जा रही एक एंडेवर कार की टक्कर लालपुरा की तरफ से आ रही बलदेव चुघ की कार से हो गई। टक्कर के बाद दोनों कारें जीटी रोड से नीचे कई फीट खेतों में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बलदेव चुघ अपने बेटे वरुण के साथ लालपुरा की तरफ से आए थे। जैसे ही उन्होंने अपनी कार को हिसार की तरफ मोड़ा, दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आ रही एंडेवर कार से उनकी टक्कर हो गई। हादसे में एंडेवर का अगला हिस्सा दूसरी कार के अंदर तक घुस गया। टक्कर के बाद दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर सड़क से नीचे खेत में जा गिरे। बेटे का अस्पताल में चल रहा इलाज हादसे में बलदेव चुघ और उनका बेटा वरुण घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल लाया गया। वहां डॉक्टरों ने बलदेव चुघ को मृत घोषित कर दिया। वरुण का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम आज जानकारी के अनुसार, एंडेवर कार में नोएडा निवासी कुछ लोग सवार थे। वे किसी काम से हिसार जा रहे थे, हादसे में वे भी घायल हुए हैं, उन्हें हांसी के सामान्य अस्पताल नहीं लाया गया। जानकारी के मुताबिक, वे हिसार के अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही सिसाय पुल चौकी प्रभारी रविकांत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच शुरू की। पुलिस ने दोनों वाहनों और घटनास्थल को देखा। बलदेव चुघ के शव को हांसी के सामान्य अस्पताल शवगृह में रखा गया है। सोमवार को उनका पोस्टमार्टम होगा।