Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

2,184 करोड़ की मेडिको सिटी से झारखंड बनेगा हेल्थ हब, मेडिकल टूरिज्म से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

INT News28 October 2026 at 12:31 pm

Jharkhand Medico City: झारखंड में 2,184 करोड़ की मेडिको सिटी परियोजना से मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने और रोजगार के नये अवसर पैदा करने की उम्मीद है. आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विकास से राज्य को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नयी पहचान दिलाने का लक्ष्य है. इससे डॉक्टरों, नर्सों, तकनीकी कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए अवसर बढ़ सकते हैं. राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने इस पहल को झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम बताया है.

राज्य के स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि वह पिछले दो वर्षों से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं. उनका लक्ष्य है कि आने वाले दो से तीन वर्षों में राज्य में बड़े अस्पतालों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित हों, ताकि लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे राज्यों का रुख न करना पड़े. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में काम आगे बढ़ रहा है. डॉ. इरफान अंसारी के मुताबिक, मेडिको सिटी और मेडिकल टूरिज्म झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं.

ये भी पढ़ें: झारखंड में नदियों के किनारे निर्माण पर लगेगी रोक, तीन जोन में बंटेंगे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र

गरीबों को अपने राज्य में बेहतर इलाज दिलाना प्राथमिकता

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि उनका सपना है कि झारखंड के गरीब, आदिवासी, किसान, मजदूर और ग्रामीण परिवारों को अपने ही राज्य में बेहतर इलाज मिले. किसी भी गरीब परिवार को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में भटकना न पड़े और पैसों की कमी के कारण किसी की जान खतरे में न आए. उन्होंने कहा कि राज्य में आधुनिक अस्पतालों का विकास, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और नई चिकित्सा तकनीकों का विस्तार जरूरी है. इससे मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी.

मेडिकल टूरिज्म से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

मेडिको सिटी और मेडिकल टूरिज्म के विकास से झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की भी उम्मीद है. आधुनिक अस्पतालों और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से डॉक्टरों, नर्सों, तकनीकी कर्मचारियों और स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े अन्य लोगों के लिए अवसर बढ़ सकते हैं. मेडिकल टूरिज्म के जरिए झारखंड को देश और दुनिया में चिकित्सा के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाने का लक्ष्य है. इससे राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं के विकास और निवेश को भी बढ़ावा मिल सकता है.

ये भी पढ़ें: Cyclone Arnab School Holiday 2026: चक्रवात का असर, झारखंड और ओडिशा में आज-कल स्कूल बंद, जानें अपडेट

डॉक्टर बनने के समय लिया संकल्प आज भी कायम

डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि डॉक्टर बनने के समय उन्होंने लोगों की सेवा करने की शपथ ली थी. स्वास्थ्य मंत्री बनने के बाद भी उनका उद्देश्य वही है कि हर व्यक्ति तक बेहतर इलाज पहुंचे और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था नई ऊंचाइयों तक पहुंचे. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास उनकी सबसे बड़ी ताकत है. जनता की सेवा करना उनका धर्म है और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना उनका संकल्प है.

डॉ. इरफान अंसारी का कहना है कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने का उद्देश्य सिर्फ अस्पतालों का विकास करना नहीं, बल्कि आम लोगों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध कराना भी है. “पहले इंसान, फिर डॉक्टर, उसके बाद नेता.” इसी सोच के साथ उन्होंने झारखंड की जनता की सेवा और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

मेडिको सिटी और मेडिकल टूरिज्म 2184 cr से झारखंड बनेगा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई पहचान! मैं पिछले दो वर्षों से झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर और मजबूत बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहा हूं। मेरा संकल्प है कि आने वाले 2 से 3 वर्षों में झारखंड में दुनिया के बड़े-बड़े अस्पतालों जैसी आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित हों। मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी @HemantSorenJMM के मार्गदर्शन में हमारी मेहनत अब धरातल पर उतरने की दिशा में आगे बढ़ रही है। मेडिको सिटी और मेडिकल टूरिज्म झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक ले जाने का ऐतिहासिक कदम है। मेरा सपना है कि झारखंड के गरीब, आदिवासी, किसान, मजदूर और ग्रामीण परिवारों को भी अपने ही राज्य में बड़े शहरों जैसा बेहतर इलाज मिले। किसी गरीब परिवार को इलाज के लिए दूसरे राज्यों में भटकना न पड़े और आर्थिक तंगी के कारण किसी की जान खतरे में न पड़े। हमारा प्रयास है कि झारखंड में आधुनिक अस्पताल बनें, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़े, नई तकनीक से इलाज हो और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा हों। मेडिकल टूरिज्म के माध्यम से हमारा राज्य देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए। मैंने डॉक्टर बनते समय लोगों की सेवा करने की शपथ ली थी। आज स्वास्थ्य मंत्री के रूप में भी मेरा वही संकल्प है—हर व्यक्ति तक बेहतर इलाज पहुंचाना और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाना। जनता का विश्वास मेरी ताकत है। जनता की सेवा ही मेरा धर्म है और झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाना मेरा संकल्प है। पहले इंसान, फिर डॉक्टर, उसके बाद नेता। — डॉ. इरफान अंसारी स्वास्थ्य, खाद्य आपूर्ति एवं आपदा प्रबंधन मंत्री, झारखंड सरकार @RahulGandhi @kharge @kcvenugopalmp @KRajuINC @sirivellaprasad @INCIndia @INCJharkhand_ @ShayarImran #MedicoCity #MedicalTourism #Jharkhand #Healthcare #HemantSoren #DrIrfanAnsari @NasirHussainINC

— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) October 27, 2026

">