Sunday, 6 September 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

हरदा में किसान संघ दो दिवसीय अभ्यास वर्ग पूरा:2.01 लाख किसानों को जोड़ने का संकल्प लिया, 30 सितंबर को दिल्ली में महिला सम्मेलन

INT News6 September 2026 at 05:51 pm

हरदा में भारतीय किसान संघ का दो दिवसीय कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग पूरा हुआ। इसमें संगठन ने महिला किसानों और जनजाति समाज के किसानों को भी जोड़ने का फैसला किया। संघ की ओर से 30 सितंबर को दिल्ली में महिला किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। साथ ही सदस्यता अभियान को 1 लाख गांवों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। हरदा के गौर छात्रावास में आयोजित अभ्यास वर्ग में अखिल भारतीय अध्यक्ष के. सांई रेड्डी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी और प्रांत संगठन मंत्री भरत पटेल ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया। इसमें तहसील, जिला, संभाग और प्रांत स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए। दो दिनों तक संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। 2.01 लाख किसानों को जोड़ने का संकल्प अभ्यास वर्ग के दौरान जिले के 200 कार्यकर्ताओं ने अगले सदस्यता अभियान में 2 लाख 1 हजार किसानों को संगठन से जोड़ने का संकल्प लिया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री महेश चौधरी ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य राष्ट्र हित के साथ किसान हित को प्राथमिकता देना है। उन्होंने आगामी सदस्यता अभियान के लक्ष्य और जिले में होने वाले मातृशक्ति सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी दी। 30 सितंबर को दिल्ली में महिला किसान सम्मेलन संघ के मुताबिक, 30 सितंबर को दिल्ली में महिला किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। संगठन ने महिला किसानों को अपनी गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया है। इसके साथ ही जनजाति समाज के किसानों को संगठन से जोड़ने का निर्णय लिया गया है। 60 लाख सदस्यों का संगठन बनने का दावा उद्घाटन सत्र में दिनेश शर्मा ने बताया कि भारतीय किसान संघ देशभर में करीब 60 लाख सदस्यों का संगठन बन चुका है और 60 हजार से ज्यादा गांवों में सक्रिय है। उन्होंने बताया कि संघ संगठनात्मक, रचनात्मक और आंदोलनात्मक—इन तीन प्रमुख तरीकों से काम करता है। भगवा ध्वज और भगवान बलराम के बारे में बताया दूसरे सत्र में संगठन के झंडे की विशेषताओं, भगवा ध्वज के महत्व और भगवान बलराम को कृषि देवता मानने की परंपरा के बारे में जानकारी दी गई। यह जानकारी जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने दी।