समाचार · पंजाब
बोर्ड हटाने पर भाजपा ने आप सरकार पर साधा निशाना
INT News13 November 2026 at 05:30 am
| जालंधर गुरुपर्व से पहले शहर के विभिन्न हिस्सों से भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जालंधर के पूर्व मेयर राकेश राठौर से जुड़े बोर्ड हटाए जाने को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। राठौर ने इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार और स्थानीय नेतृत्व पर निशाना साधा। राठौर ने कहा कि भाजपा को मिल रहे जनसमर्थन से आम आदमी पार्टी राजनीतिक रूप से दबाव में है और उसी के चलते गुरुपर्व से ठीक पहले यह कदम उठाया गया। उन्होंने यह भी कहा कि बोर्ड हटाने से भाजपा का जनाधार प्रभावित नहीं होगा और पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात उठाती रहेगी।