Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

लुधियाना में रायकोट के होटल में युवक ने किया सुसाइड:पंखे से फंदा लगाया, चेकआउट नहीं किया तो पता चला; मोबाइल जांच के लिए भेजा

INT News17 August 2026 at 03:48 pm

लुधियाना के रायकोट स्थित एक होटल में युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता तब चला, जब चेकआउट का समय होने के बावजूद युवक ने कमरा खाली नहीं किया। होटल स्टाफ ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा खोलने पर युवक फंदे से लटका मिला। स्टाफ ने होटल मालिक को सूचना दी और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस आने के बाद दरवाजा खोला गया। युवक पंखे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और युवक के परिजनों को सूचित किया। कमरे में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। युवक का आज पोस्टमार्टम हुआ है। मोबाइल का लॉक बंद था, नहीं मिला सबूत पुलिस को वहां से युवक का मोबाइल बरामद हुआ है। मोबाइल का लॉक बंद था, जिसकी वजह से पुलिस को उसमें से कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस मोबाइल जांच के लिए फारेंसिक लैब भेजा जाएगा। युवक की पहचान लुधियाना के अच्चरवाल गांव निवासी करीब हरदीप सिंह (30) के रूप में हुई है। आठ बजे रात को आया था होटल होटल स्टाफ के अनुसार, हरदीप सिंह 14 अगस्त की रात करीब 8 बजे अकेले होटल पहुंचा था। उसने कमरा लिया और अंदर चला गया। 15 अगस्त को दोपहर करीब 11 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया तो स्टाफ ने उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। स्टाफ कमरे तक पहुंचा। खिड़की से देखा कि हरदीप सिंह ने फंदा लगा लिया था। मालिक ने थाना रायकोट पुलिस को जानकारी दी स्टाफ ने तुरंत होटल मालिक को सूचना दी, जिसके बाद मालिक ने थाना रायकोट पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव की तलाशी लेने के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोन कब्जे में लिया पुलिस को कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, पुलिस ने युवक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मृतक के पिता बीर सिंह ने अपने बयान में कहा है कि उनका बेटा पिछले कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि वह होटल में क्यों रुका था। पुलिस मोबाइल को जांच के लिए भेजेगी जांच अधिकारी के अनुसार, पुलिस ने फिलहाल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है। युवक के मोबाइल फोन पर लॉक लगा हुआ है। पुलिस मोबाइल को जांच के लिए भेजेगी। जांच के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी सामने आने पर उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।