Sunday, 25 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

हरियाणा-10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट सुधारने का मास्टर प्लान:तीन कैटेगरी में बटेंगे स्कूल; 'रेड ज़ोन' स्कूलों पर कड़ी नजर, 1 जनवरी से गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर रोक

INT News25 October 2026 at 06:20 am

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का प्रदर्शन बेहतर करने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। विभाग ने प्रदेशभर में एक विशेष रणनीति 'मिशन सफलता' लागू करने का फैसला किया है। योजना का मुख्य उद्देश्य शून्य प्रतिशत (0%) परिणाम वाले स्कूलों को खत्म करना, 100% परिणाम देने वाले स्कूलों की संख्या को दोगुना करना और कमजोर छात्रों के प्राप्तांकों में सुधार करना है। प्रिंसिपल सेक्रेटरी (स्कूल शिक्षा विभाग) विजय सिंह दहिया द्वारा राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (DEOs) को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। गैर-शैक्षणिक कामों पर पूरी तरह बैन बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी में किसी भी प्रकार की बाधा न आए, इसके लिए 1 जनवरी से बोर्ड परीक्षाओं की समाप्ति तक बोर्ड कक्षाओं (10वीं व 12वीं) के छात्रों के लिए गणतंत्र दिवस समारोह को छोड़कर अन्य सभी गैर-शैक्षणिक गतिविधियों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा, इन कक्षाओं को पढ़ाने वाले शिक्षकों को भी गैर-शैक्षणिक ड्यूटी से छूट दी जाएगी ताकि पढ़ाई, रिविजन और डाउट-क्लियरिंग बिना रुके चलती रहे। अब जानिए, मिशन सफलता की 5 बड़ी बातें..