समाचार · हरियाणा
डबवाली नाबालिग रेप-अपहरण मामले में सहयोगी पकड़ा:भगाने में की थी दोस्त की मदद, लंबे समय से एक-दूसरे के संपर्क में थे
सिरसा जिले के डबवाली क्षेत्र में नाबालिग का अपहरण एवं रेप मामले में एक और मुख्य आरोपी को पकड़ा है। आरोपी को नाबालिग को भगा ले जाने में अपने दोस्त की मदद की थी। उसका दोस्त भी नाबालिग है और वह दो दिन पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, लड़का और लड़की दोनों ही नाबालिग है और 10वीं की पढाई पूरी कर चुके हैं। पिछले काफी समय से दोनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। ऐसे में लड़के ने नाबालिग को अपने झांसे में ले लिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ गांव से दूर बाहर ले गया। वहां पर उसने नाबालिग को करीब 10 दिन तक रखा और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आखिर पुलिस ने नाबालिग को ट्रेस कर बरामद कर लिया और उसे परिजनों के हवाले कर दिया। नाबालिग ने अधिवक्ता को दिए बयान में भगा ले जाने एवं रेप करने का आरोप लगाया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
जानिएं पूरा मामला : अज्ञात पर लगाए थे आरोप
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 05 अक्टूबर 2026 को पीड़िता के परिजनों द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी, जिसमें किसी अज्ञात पर पीड़िता को बहला फुसला कर अपहरण कर ले जाने के आरोप लगाए थे। शिकायत के आधार पर बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत थाना सदर डबवाली में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पीड़िता की काउंसलिंग करवाई
मामले की गहन छानबीन करते हुए चौकी प्रभारी पीएसआई सतपाल सिंह ने अपनी टीम सहित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष प्रयास शुरू किए। पीड़िता की काउंसलिंग करवाई और मेडिकल जांच करवाई। साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म तथा पॉक्सो एक्ट की अन्य धाराएं जोड़ी। पढ़ाई के समय से जानते थे पुलिस के अनुसार, करीब साढ़े 16 वर्षीय लड़का 10वीं की पढ़ाई करने के बाद घर पर रहता था और लड़की पढ़ाई कर रही थी। पढ़ाई के दौरान दोनों की जान-पहचान हो गई और बातचीत होने लगी। इससे संपर्क में आ गए और पीड़िता को उसने झांसे में ले लिया। एक दिन मौका पाकर पीड़िता को लेकर वह फरार हो गया और उसके दोस्त ने उसकी भाग जाने में मदद की। जिसके चलते वह पकड़ा गया।