समाचार · मध्य प्रदेश
11 बजे तक स्कूल पर लटका रहा ताला, बच्चों को करना पड़ा इंतजार
INT News4 July 2026 at 05:46 am
भास्कर संवाददाता| बम्हौरी संकुल केंद्र बम्हौरी के तहत शासकीय माध्यमिक शाला जैतगढ़ में शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे तक स्कूल का ताला नहीं खुला। स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं को इंतजार करना पड़ा। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि स्कूल के शिक्षक अक्सर समय पर नहीं पहुंचते जिससे शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। कक्षाएं नियमित रूप से समय पर शुरू नहीं होने से बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है। अभिभावकों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग से मामले की जांच की मांग की। जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर शिक्षकों की नियमित और समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की। संकुल प्राचार्य राजेश शर्मा, बम्हौरी ने कहा, आपके माध्यम से जानकारी मिली है। मामले की जांच कराई जाएगी। तथ्य सामने आने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।