sports
IND vs ENG, 1st ODI Live: इंग्लैंड को लगा छठा विकेट गिरा, शिवम दुबे ने विल जैक्स को किया आउट

Jul 14, 2026, 5:10 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
IND vs ENG 1st ODI Live Score: टी20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारतीय टीम अब वनडे सीरीज में नई शुरुआत करने उतरी है. भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 14 जुलाई (मंगलवार) को एजबेस्टन, बर्मिंघम में खेला जा रहा है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. वहीं भारतीय टीम वनडे में पूरी तरह से बदली हुई नजर आ रही है. इस टीम में रोहित-विराट की वापसी हुई है.
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंड : जैकब बेथेल, बेन डकेट, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, जोफ्रा आर्चर, लियाम डॉसन, जोश टंग, आदिल रशीद
इंडिया : शुभमन गिल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा.
Jul 14, 2026, 5:15 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
IND vs ENG, 1st ODI Live: इंग्लैंड को लगा छठा विकेट गिरा, शिवम दुबे ने विल जैक्स को किया आउट
गुरनूर ने 13वें ओवर में इंग्लैंड को डबल झटका दिया. उन्होंने दूसरी गेंद पर जैकेब बेथेल को वॉशिंगटन सुंदर के हाथों कैच कराया. बेथेल ने 31 गेंदों का सामना करने के बाद 14 रन जुटाए. उन्होंने डकेट के साथ 61 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की. गुरनूर ने ओवर की चौथी गेंद पर डकेट का शिकार किया. बुमराह ने बाउंड्री पर डकेट का शानदार कैच लपका. उन्होंने 45 गेंदों में 6 चौकों और दो छक्कों की मदद से 43 रनों की पारी खेली. जो रूट और कप्तान हैरी ब्रूक अब क्रीज पर हैं.
Jul 14, 2026, 5:17 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
बुमराह ने ब्रूक को पवेलियन भेजा
इंग्लैंड का तीसरा विकेट कप्तान हैरी ब्रूक के रूप में गिरा है. उन्होंने तीन गेंदों में एक रन बनाया. ब्रूक को बुमराह ने 14वें ओवर की पहली गेंद पर ही आउट हो गए. रूट के साथ देने के लिए अब जोस बटलर आए हैं.
Jul 14, 2026, 5:19 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
प्रसिद्ध कृष्णा ने दिया डबल झटका
प्रसिद्ध कृष्णा ने 17वें ओवर में इंग्लैंड को डबल झटका दिया है. उन्होंने जोस बटलर और सैम करन को पवेलियन भेजा. बटलर ने 14 गेंदों में 5 रन बनाकर आउट हो गए. जबकि करन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. रूट 6 रन बनाकर क्रीज पर हैं. 80 के स्कोर पर पांचवां विकेट गिरा.
Jul 14, 2026, 5:24 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
विल जैक्स बने शिवम दुबे का शिकार
विल जैक्स 20 रन बनाकर आउट हो गए. शिवम दुबे ने विल जैक्स को विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच करवाया. 107 के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा.
Jul 14, 2026, 5:45 PM GMT+5:30
By Ujjawal Sinha
150 वनडे विकेट के लिए सबसे कम गेंदें (भारत)
4070 मोहम्मद शमी
4513 कुलदीप यादव
4605 जसप्रीत बुमराह
5027 अजीत अगरकर
5131 इरफान पठान