national
पीएम मोदी ने बीरभूम आग हादसे पर जताया दुख, मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक मदद की घोषणा
INT News17 August 2026 at 03:10 pm

नई दिल्ली, 17 अगस्त। पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के तारापीठ पुलिस स्टेशन के पास एक तालाब के किनारे स्थित विदेशिनी होटल में लगी आग को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से दुख जाहिर किया गया। साथ ही, जिन लोगों ने इस हादसे में अपनी जान गंवाई, उनके प्रति भी संवेदना प्रकट की गई। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक मदद की भी घोषणा की गई है।