Thursday, 29 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

स्कूल-कॉलेजों के बाहर पटाखे बजाकर फैला रहे थे दहशत:पुलिस ने सैकड़ों बुलेट बाइकों के साइलेंसर उतवाए, रोड रोलर से कुचलवा दिए

INT News29 October 2026 at 10:58 am

कैथल में बुलेट बाइक पर पटाखे बजाने वाले साइलेंसर लगाकर शहर में दहशत फैलाने वालों पर ट्रैफिक पुलिस ने बड़ा एकशन लिया। मॉडिफाइड साइलेंसरों को बाइकों से उतरवा कर पुलिस पिहोवा चौक पर पहुंची और सभी साइलेंसरों को रोड रोलर से कुचलवा दिया। सैकड़ों साइसेंसरों को ट्रैफिक पुलिस द्वारा नष्ट करवाया गया। इलाके में फैला रहे थे दहशत इस कार्रवाई से तेज आवाज में पटाखे बजाने वाले बाइक राइडरों को पुलिस द्वारा सख्त संदेश दिया गया कि वे नियमों के अनुसार वाहनों को सड़कों पर चलाएं। पुलिस के अनुसार कुछ युवक बुलेट बाइकों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर स्कूल-कॉलेजों के बाहर तेज आवाज में पटाखे बजा रहे थे। इससे विद्यार्थियों और आमजन को परेशानी होती थी, जबकि इलाके में दहशत का माहौल बन रहा था। मौके पर मैकेनिक बुलाकर साइलेंसर उतरवाए ऐसे बाइक राइडरों के चालान काटने के साथ मौके पर मैकेनिक बुलाकर मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए गए और निर्धारित मानकों के अनुरूप साइलेंसर लगवाए गए। जब्त किए गए साइलेंसरों को अब रोड रोलर से कुचल कर नष्ट कर दिया गया, ताकि इनका दोबारा इस्तेमाल न हो सके। एसएचओ बोले- मोटर वाहन नियम का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा ट्रैफिक एसएचओ रमेश चंद्र ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को मोटर वाहन नियम का उल्लंघन नहीं करने दिया जाएगा। ऐसे राइडरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये साइलेंसर उन मनचलों की बाइकों से उतरवाए गए हैं, जो स्कूल और कॉलेजों के बाहर लड़कियों को परेशान कर रहे थे। कैथल में बुलेट से पटाखे बजाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब शहर के साथ साथ गांवों में भी सख्ती से कार्य कर रही है। गांवों और कस्बों में भी पुलिस की ओर से यह अभियान चलाया जाएगा।