Sunday, 9 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

राजस्थान का RPF जवान ट्रेन से कटा, मौत:हरदा में ड्यूटी के दौरान प्लेटफॉर्म से फिसलने पर हादसा; बॉडी के दो हिस्से हुए

INT News9 August 2026 at 05:54 pm

हरदा रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर करीब पौने चार बजे एक आरपीएफ कांस्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक की पहचान लोकेश कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल लोकेश कुमार ड्यूटी के दौरान प्लेटफॉर्म पर फिसल गए और एक ट्रेन की चपेट में आ गए। आशंका जताई जा रही है कि बारिश के पानी के कारण उनका पैर फिसल गया था। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मर्ग कायम कर लिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला

लोकेश कुमार राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले थे और उनकी उम्र लगभग 30 साल थी। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है। वह पिछले तीन सालों से हरदा में पदस्थ थे और किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस का कहना है कि जवान की मौत दुर्घटना है या आत्महत्या, इस संबंध में भी जांच की जा रही है।