Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

जालंधर के शेखा बजार में नशेड़ी युवक की तोड़फोड़:रेफर करने पर भड़का शनी शूटर, डॉक्टर से हाथापाई कर मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ी

INT News7 October 2026 at 08:45 am

जालंधर सेखा बाजार के तेल वाली गली में स्थित एक क्लीनिक में देर रात एक नशेड़ी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर डॉक्टर पर हमला कर दिया और क्लीनिक में जमकर तोड़फोड़ की। घटना का मुख्य कारण डॉक्टर द्वारा मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बड़े अस्पताल ले जाने की सलाह देना था। इस बात से नाराज होकर हमलावर ने डॉक्टर से हाथापाई की, उनका मोबाइल और बीपी मशीन तोड़ दी तथा दवाइयां बिखेर दीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश जारी है। क्लीनिक में मरीज को रेफर करने पर विवाद

नागिंदर खेड़ा (सिखा बाजार) स्थित तेल वाली गली में पिछले 16 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर विजय कुमार 24 घंटे अपनी सेवा देते हैं। उन्होंने बताया कि देर रात एक युवक अपनी पत्नी का इलाज कराने क्लीनिक आया था। युवक अत्यधिक नशे की हालत में था। महिला की स्थिति देखकर डॉक्टर विजय कुमार ने उसे किसी बड़े अस्पताल में ले जाकर दिखाने की सलाह दी। हाथापाई और सामान की तोड़फोड़

बस इतनी सी बात पर युवक भड़क गया और उसने अपने साथी के साथ मिलकर डॉक्टर के साथ हाथापाई और बदसलूकी शुरू कर दी। आरोपियों ने क्लीनिक का बीपी चेक करने वाला उपकरण और डॉक्टर का मोबाइल फोन पूरी तरह तोड़ दिया। इसके अलावा, क्लीनिक में रखी कई दवाइयां इधर-उधर बिखेर कर नुकसान पहुंचाया। स्टाफ और मरीजों के साथ अभद्रता

घटना के समय क्लीनिक में अन्य मरीज और लेडी स्टाफ भी मौजूद थे। हमलावरों ने लेडी स्टाफ के साथ भी बदसलूकी और गलत भाषा का इस्तेमाल किया। डॉक्टर के अनुसार, इस हमले में उनका लगभग 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। 16 साल के कार्यकाल में उनके साथ ऐसी घटना पहली बार हुई है। आपराधिक पृष्ठभूमि का आरोपी

हमलावर की पहचान 'सनी शूटर' के रूप में हुई है, जो भांडे बाजार का रहने वाला बताया जा रहा है। डॉक्टर के मुताबिक, आरोपी पर पहले से ही लड़ाई-झगड़े, अवैध हथियारों और नशे (चिट्टे) से जुड़े कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस की कार्रवाई और छापेमारी

सूचना मिलते ही थाना-4 के एएसआई अमरजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्लीनिक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डॉक्टर के बयान दर्ज किए। पुलिस ने जब आरोपी के घर पर छापेमारी की, तो वह छतों के रास्ते भागने में कामयाब रहा। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।