समाचार · मध्य प्रदेश
खरगोन कपास मंडी में ई-टोकन से किसान परेशान:प्रवेश पर्ची के लिए 1 से 2 घंटे इंतजार, सिर्फ दो काउंटरों पर काम जारी
खरगोन की कपास मंडी में ई-टोकन व्यवस्था किसानों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। बुधवार को 500 से ज्यादा किसान प्रवेश पर्ची बनवाने के लिए कतारों में लगे रहे। किसानों को पर्ची के लिए एक से दो घंटे तक इंतजार करना पड़ा। दो काउंटरों पर लग रही लंबी कतारें कपास सीजन में मंडी में रोजाना करीब 1500 वाहन और 100 से ज्यादा बैलगाड़ियों से 20 से 30 हजार क्विंटल कपास नीलामी के लिए पहुंचता है। इसके बावजूद प्रवेश पर्ची बनाने के लिए केवल दो काउंटर संचालित हो रहे हैं, जो किसानों की संख्या के लिहाज से नाकाफी हैं। किसानों के मुताबिक, रात में मंडी पहुंचने वाले वाहनों की ई-प्रवेश पर्ची सुबह काटी जाती है। इससे नीलामी शुरू होने से पहले ही मंडी गेट पर भीड़ जमा हो जाती है। मौके पर पर्ची काटने की मांग किसान दशरथ राठौर ने बताया कि उन्हें कपास से भरी गाड़ी छोड़कर प्रवेश पर्ची बनवाने के लिए कतार में लगना पड़ता है। इससे समय बर्बाद होता है और परेशानी बढ़ती है। किसानों ने मांग की है कि कपास सीजन के दौरान काउंटर और कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। साथ ही, मौके पर ही प्रवेश पर्ची काटने की व्यवस्था की जाए, ताकि लंबी कतारों और इंतजार से राहत मिल सके।