समाचार · पंजाब
पंजाब-चंडीगढ़ में अगले 3 दिन मौसम रहेगा साफ:बारिश के आसार नहीं, तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी, बिजली की मांग में गिरावट
पंजाब और चंडीगढ़ में 25 अक्टूबर से अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। दिन में धूप निकलने से तापमान सामान्य के आसपास बना रहेगा। वहीं, सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है। पंजाब में अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसके साथ ही तापमान सामान्य के करीब पहुंच गया है। बठिंडा 32.4 डिग्री के साथ राज्य में सबसे गर्म रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध पूर्वानुमान में 28 अक्टूबर तक चंडीगढ़ में मुख्य रूप से साफ मौसम रहने का संकेत है। ऐसे में 28 अक्टूबर से बारिश होने की संभावना की फिलहाल पुष्टि नहीं होती। बिजली की मांग 6488 मेगावाट दर्ज पंजाब में बिजली की मांग 6488 मेगावाट दर्ज की गई। राज्य में बिजली उत्पादन 3915 मेगावाट रहा, जबकि केंद्रीय पूल से 2576 मेगावाट बिजली ली जा रही थी। बिजली का निर्धारित शेड्यूल 2819 मेगावाट रहा। राज्य में 239 मेगावाट की अंडर ड्रॉअल दर्ज की गई। बिजली की फ्रीक्वेंसी 50.07 हर्ट्ज रही।