national · पंजाब
'सुबह 11 बजे ही आती थी शराब की बू', राहुल गांधी ने भगवंत मान पर लगाया आरोप

Rahul Gandhi on Bhagwant Mann: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर जोरदार हमला बोला है. बुधवार (4 नवंबर) को संगरूर में कांग्रेस की 'इंसाफ रैली' को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सीएम भगवंत मान पर शराब पीने को लेकर व्यक्तिगत आरोप लगाए और राज्य में नशे की समस्या पर आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को घेरा. उन्होंने दावा किया कि लोकसभा में साथ रहने के दौरान सुबह 11 बजे ही भगवंत मान के मुंह से शराब की गंध आती थी. राहुल ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का जिक्र करते हुए पंजाब की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी उनके निशाने पर रहे.
बोले राहुल गांधी- सुबह 11 बजे मान के मुंह से आती थी शराब की गंध
राहुल गांधी ने भगवंत मान के साथ लोकसभा में बिताए दिनों का जिक्र करते हुए कहा कि वह सदन में उनके पास बैठते थे और चुटकुले सुनाया करते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि सुबह 11 बजे ही मान के मुंह से शराब की गंध आती थी. राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब को ऐसे नेतृत्व की जरूरत है, जो राज्य की समस्याओं को समझे, लोगों का दर्द महसूस करे और उनके लिए संघर्ष करने को तैयार हो.
मैं यह नहीं कह रहा कि भगवंत मान को शराब नहीं पीनी चाहिए. अगर वह शराब पीना चाहते हैं तो यह उनका निजी मामला है. लेकिन अगर पंजाब को नशे की समस्या से बाहर निकालना है तो आपका मुख्यमंत्री हर शाम नशे में नहीं रह सकता- राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष
?ref_src=twsrc%5Etfw">
राहुल गांधी का आरोप- पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ?
कांग्रेस नेता ने राज्य में मादक पदार्थों की समस्या को सबसे बड़ा मुद्दा बताते हुए आम आदमी पार्टी के चुनावी वादों पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों ने भगवंत मान और AAP पर भरोसा जताकर उन्हें सत्ता सौंपी थी. पार्टी ने प्रदेश को नशामुक्त बनाने का वादा किया था, लेकिन आज भी यह समस्या बनी हुई है.
मैं पूछना चाहता हूं कि पंजाब के किस कोने से नशा खत्म हुआ है? ये नशा नहीं हटा सकते हैं- राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष
उन्होंने कहा कि कई साल पहले जब वह पंजाब आए थे, तब भी उन्होंने नशीले पदार्थों के बढ़ते कारोबार को लेकर चिंता जताई थी. उस समय बीजेपी, अकाली दल और अन्य दलों ने उनकी बातों को खारिज किया था.
?ref_src=twsrc%5Etfw">
पंजाब में उद्योग नहीं होंगे तो बढ़ेगा गैंगस्टरवाद- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने पंजाब की आर्थिक स्थिति और रोजगार के अवसरों को भी नशे की समस्या से जोड़ा. उन्होंने कहा कि राज्य में उद्योगों, कारखानों और मजबूत कृषि व्यवस्था की जरूरत है. राहुल ने कहा कि यदि युवाओं को रोजगार और आगे बढ़ने के अवसर नहीं मिलेंगे तो नशे और गैंगस्टरवाद जैसी समस्याएं बढ़ेंगी. उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी परिस्थितियों में सड़कों पर गोलीबारी और हिंसा की घटनाएं देखने को मिल सकती हैं.
राहुल ने कहा- सिद्धू मूसेवाला के साथ जो हुआ, वह पंजाब में ट्रेंड बन गया
संगरूर की रैली में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह सिद्धू भी मंच पर मौजूद थे. राहुल गांधी ने मूसेवाला के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए कहा कि शुरुआत में वह उन्हें नहीं जानते थे. बाद में उन्हें बताया गया कि मूसेवाला प्रतिभाशाली गायक हैं और कांग्रेस में शामिल होना चाहते हैं. राहुल ने कहा कि उन्होंने मूसेवाला को पार्टी से जोड़ने में मदद की थी और उन्हें राजनीतिक संरक्षण देने की कोशिश की थी. इसके बाद मूसेवाला को धमकियां मिलने लगीं. उन्होंने कहा कि सुरक्षा हटाए जाने के बाद दिनदहाड़े उनकी हत्या कर दी गई.
?ref_src=twsrc%5Etfw">
केंद्र सरकार पर राहुल गांधी ने बोला हमला
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उन्होंने पंजाब से तीन साल में नशे की समस्या खत्म करने का वादा किया था. कांग्रेस नेता ने दावा किया कि केंद्र सरकार का कार्यकाल ही अब ज्यादा नहीं बचा है. उन्होंने गुजरात में गौतम अदाणी से जुड़े बंदरगाह पर मादक पदार्थ पकड़े जाने का मामला भी उठाया. राहुल ने सवाल किया कि इस मामले में गृह मंत्री ने क्या कार्रवाई की.
इसके अलावा उन्होंने अमित शाह पर गैंगस्टरों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया. राहुल ने कहा कि यदि गृह मंत्री कानून-व्यवस्था पर चर्चा करना चाहते हैं तो उन्हें मणिपुर की स्थिति पर भी जवाब देना चाहिए. इन आरोपों के समर्थन में राहुल के भाषण में कोई स्वतंत्र प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया.
पांच मिनट में साबित कर दूंगा मोदी देशद्रोही हैं- राहुल गांधी
रैली के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सार्वजनिक बहस की अपनी चुनौती भी दोहराई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बहस के लिए किसी भी व्यक्ति को निर्णायक चुन सकते हैं. राहुल ने दावा किया- मैं देश को गारंटी देता हूं कि नरेंद्र मोदी मेरे सामने नहीं बैठ सकते. बहस शुरू होने के पांच मिनट के अंदर मैं साबित कर दूंगा कि नरेंद्र मोदी देशद्रोही हैं और डोनाल्ड ट्रंप उन्हें कंट्रोल करते हैं.
View on Instagram
पंजाब की सरकार दिल्ली से नहीं चलनी चाहिए- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के संचालन के तरीके पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि पंजाब के फैसले राज्य के भीतर ही होने चाहिए, न कि दिल्ली से निर्देश मिलने पर. उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार की आधी लगाम अमित शाह और आधी आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के हाथ में है.
Also Read: यौन शोषण-रेप केसों में जल्द मिलेगा न्याय, 850 फास्ट-ट्रैक कोर्ट को सरकार की मंजूरी