Wednesday, 7 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

भस्म आरती में पहुंचीं हरलीन देओल और ईशा कोपिकर:दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर किए महाकाल के दर्शन, आरती के बाद भगवान को जल अर्पित किया

INT News7 October 2026 at 08:55 am

श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में बुधवार सुबह भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरलीन देओल और फिल्म अभिनेत्री ईशा कोपिकर ने भगवान महाकाल की भस्म आरती में शामिल होकर दर्शन किए। दोनों सुबह करीब 4 बजे मंदिर पहुंचीं और करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए। भक्ति में लीन नजर आईं दोनों भस्म आरती के दौरान हरलीन देओल और ईशा कोपिकर भक्ति में लीन नजर आईं। दोनों ने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल का नमन किया और महाकाल का जाप किया। आरती के बाद दोनों ने महाकाल की देहरी से भगवान का आशीर्वाद लिया और पुजारियों के माध्यम से जल अर्पित किया। मंदिर समिति ने किया सम्मान दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से हरलीन देओल और ईशा कोपिकर का सम्मान किया गया। हरलीन ने कहा कि वह तीसरी बार महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए आई हैं। उन्होंने कहा, “आगे भी जब भी महाकाल का बुलावा आएगा, आती रहूंगी।” वहीं, ईशा कोपिकर ने कहा कि महाकाल के दर्शन के बाद ऐसा लगा कि उनके पास कहने के लिए शब्द नहीं हैं। उन्होंने मंदिर में दर्शन और व्यवस्था की भी सराहना की।