Monday, 10 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · झारखंड

सुदिव्य सोनू ने सदन में दिया बड़ा बयान, कहा- भाजपा ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

INT News10 August 2026 at 12:39 pm

आनंद मोहन की रिपोर्ट

Sudivya Sonu Statement: JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच विधानसभा में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सदन में बड़ा बयान दिया. उन्होंने सरकार और छात्रों के बीच हुई वार्ता की जानकारी सदन के सामने रखी. मंत्री ने कहा कि छात्रों के साथ सरकार की बातचीत सकारात्मक माहौल में हुई थी और अधिकांश मुद्दों पर चर्चा की गई. हालांकि, दो बिंदुओं पर सहमति नहीं बन पायी.

BJP ने छात्रों के आंदोलन को हाइजैक किया

सुदिव्य सोनू ने दावा किया कि बातचीत के बाद छात्र अपना आंदोलन वापस लेने के लिए तैयार थे. लेकिन उनके अनुसार, इसके बाद पीछे से भाजपा के लोगों ने छात्रों को प्रभावित किया और टकराव की स्थिति पैदा करने का प्रयास किया. मंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा के उद्दंड और अराजक तत्वों ने छात्रों के निर्मल और शांतिपूर्ण आंदोलन को हाइजैक कर लिया है.

ये भी पढ़ें-  CM आवास घेरने पहुंचे BJP विधायक और कार्यकर्ता, पुलिस से झड़प, बाबूलाल समेत भाजपा नेता हिरासत में

सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर

उन्होंने सदन में कहा कि आंदोलन अब केवल छात्रों तक सीमित नहीं रह गया है. इसमें राजनीतिक हस्तक्षेप बढ़ गया है. मंत्री ने सरकार से ऐसे तत्वों से कठोरता से निबटने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं और उनकी मांगों को गंभीरता से ले रही है और बातचीत के जरिए समाधान निकालने का प्रयास किया गया था.

छात्र प्रदर्शन के बीच सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

मंत्री के इस बयान के बाद छात्र आंदोलन को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के आसार हैं. विधानसभा के बाहर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, जबकि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दे रही है.

ये भी पढ़ें-  JPSC Student Protest: छात्रों और सरकार की बैठक में जांच एजेंसी को लेकर गतिरोध, CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र