समाचार · छत्तीसगढ़
कवर्धा में ज्वेलर्स से 30 लाख की लूट:बाजार से लौटते वक्त वारदात, 15KG चांदी; सोने के गहने और 1.50 लाख कैश थे
कवर्धा के तरेगांव जंगल थाना क्षेत्र में 27 अक्टूबर को सोना-चांदी कारोबारी से लूट की वारदात हुई। कारोबारी वेदप्रकाश सोनी अपने साथी नरेंद्र पाटस्कर के साथ दलदली के साप्ताहिक बाजार से लौट रहे थे। ग्राम दुर्जनपुर के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद मारपीट कर बैग लूटकर फरार हो गए। बैग में 15 किलो चांदी और नकदी वेदप्रकाश सोनी के मुताबिक, बैग में करीब 15 किलो चांदी के गहने, 10 से 15 ग्राम सोने के गहने और 1.50 लाख रुपए नकद थे। लूटे गए सामान की कुल कीमत करीब 30 लाख रुपए आंकी गई है। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही कबीरधाम पुलिस सक्रिय हो गई। साइबर थाना और तीन अन्य थानों की विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश में भेजी गई है। तरेगांव जंगल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। एसडीओपी ने कहा- कार्रवाई जारी एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।