Tuesday, 11 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national

Video: भाजपा सांसद ने पूछा - झारखंड क्यों नहीं गईं, प्रियंका बोली- राहुल गांधी ने छात्रों से बातचीत की

INT News11 August 2026 at 11:46 am

संसद के मानसून सत्र के बीच कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को संसद पहुंचीं. इस दौरान एनडीए सांसद विपक्ष पर संसद में चर्चा से भागने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा, "राहुल गांधी ने झारखंड के छात्रों से बातचीत की है."

छात्र प्रदर्शन के मुद्दे पर पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव

बता दें कि संसद के मानसून सत्र में छात्र प्रदर्शन और उससे जुड़े मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच लगातार टकराव बना हुआ है, जिसके कारण सदन की कार्यवाही भी प्रभावित हो रही है. इस बीच जब प्रियंका गांधी संसद पहुंची, तो पत्रकार ने सवाल किया कि क्या आपको लगता है कि अमित शाह का सामना करने से राहुल गांधी डर रहें हैं. वहीं, सांसद विवेक ठाकुर ने पूछा झारखंड क्यों नहीं गईं? इस पर प्रियंका गांधी ने जवाब देते हुए कहा कि "राहुल जी ने झारखंड के छात्रों से बात की".

ये भी पढ़ें: NDA सांसदों का 'मंगल मिलन', पीएम मोदी के साथ सांसदो ने लहराया तिरंगा, संसद तक करेंगे मार्च

सांसदो ने लगाए राहुल गांधी 'इस्तीफा दो' के नारे

संसद के बाहर विपक्ष का विरोध कर रहे सत्ता पक्ष के सासंदों ने राहुल गांधी के इस्तीफे को लेकर नारे लगाए. सांसदो ने कहा राहुल गांधी इस्तीफा दो.. इस्तीफा दो. राहुल गांधी माफी मांगों... माफी मांगो.