national
परिसीमन बिल पर पीछे नहीं हटेगी कांग्रेस, राहुल गांधी बोले- संख्या बल हो या न हो, करेंगे विरोध

Rahul Gandhi On Delimitation Bill: संसद की विशेष बैठक से पहले परिसीमन विधेयक को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सियासी टकराव बढ़ गया है. कांग्रेस ने प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ अपनी रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है. NDTV की एक रिपोर्ट के मुताबिक लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की संसदीय रणनीति समिति की बैठक में कहा कि विधेयक को रोकने के लिए विपक्ष के पास पर्याप्त संख्या बल हो या न हो, कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस विधेयक को दोबारा लाने की कोशिश कर रही है.
सोनिया गांधी के आवास पर बनी रणनीति
शुक्रवार (27 नवंबर) को सोनिया गांधी के आवास पर कांग्रेस की संसदीय रणनीति समिति की अहम बैठक हुई. इसमें लोकसभा और राज्यसभा के कांग्रेस सांसदों ने हिस्सा लिया. रिपोर्ट के मुताबिक राहुल गांधी ने पार्टी सांसदों से परिसीमन के मुद्दे को संसद के साथ-साथ जनता के बीच भी उठाने को कहा. उन्होंने इस मुद्दे पर द्रमुक के साथ आने की भी बात कही.
विपक्षी दलों को साथ लाने की कोशिश करेगी कांग्रेस
राहुल गांधी ने प्रस्तावित विधेयक के खिलाफ सभी विपक्षी दलों को एकजुट करने पर जोर दिया है. उन्होंने बैठक में कहा कि जिस तरह पिछली बार विधेयक को पारित होने से रोका गया था, उसी तरह इस बार भी पूरी ताकत लगाई जाएगी.
परिसीमन को लेकर कांग्रेस की तीन बड़ी मांगें
बैठक के बाद लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने पार्टी की तीन प्रमुख मांगों की जानकारी दी.
शनिवार को विपक्षी दलों की अहम बैठक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में शनिवार को अन्य विपक्षी दलों के साथ बैठक होगी. इसमें परिसीमन और आगामी संसद सत्र को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी. लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से और राज्यसभा की बैठक दो दिसंबर से बुलाई गई है.
Also Read: परिसीमन पर विपक्ष में फूट! शरद पवार की पार्टी का ऐलान- समर्थन करेंगे, INDIA ब्लॉक की बैठक में नहीं जाएंगी सुप्रिया सुले