Wednesday, 28 October 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

खेत से साढ़े 4 लाख के गांजे के पौधे पकड़े:खरगोन में मक्का-तुअर के बीच उगाए थे; आरोपी फरार

INT News28 October 2026 at 06:52 pm

खरगोन के भगवानपुरा थाना क्षेत्र के जामनियापानी में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती पकड़ी। खेत से 190 हरे पौधे जब्त किए गए। इनका वजन 91 किलो और अनुमानित कीमत 4.55 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को राज्य स्तरीय एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत टीम ने सेरका के खेत में दबिश दी। मुखबिर से जामनियापानी में गांजे की खेती की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी लक्ष्मणसिंह लौवंशी और सिरवेल चौकी प्रभारी रामजीलाल डुडवे के नेतृत्व में टीम ने खेत की तलाशी ली। वहां मक्का और तुअर की फसल के बीच गड्ढों में गांजे के पौधे लगे मिले। पुलिस ने सेरका पिता नानछिया बारेला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।