Tuesday, 3 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

entertainment

गांव की मिट्टी में दफन है खौफनाक राज, खुलासा जानकर उड़ जाएंगे होश! Jackie Shroff की 'काली खेती' का देखें टीजर

INT News3 November 2026 at 08:31 pm

हॉरर फिल्मों में अब तक आपने भूत, चुड़ैल, खंडहर और डरावनी हवेलियों के कई किस्से देखे होंगे, लेकिन इस बार डर का ठिकाना कुछ अलग होने वाला है. सोचिए, जिस खेत में किसान अपनी मेहनत से फसल उगाता है, वही खेत अगर खौफ की वजह बन जाए तो? जैकी श्रॉफ और शरद केलकर की आने वाली फिल्म 'काली खेती' का टीजर रिलीज हो गया है. टीजर में एक ऐसे गांव की झलक दिखाई गई है, जहां जमीन और खेती के पीछे कोई रहस्यमयी राज छिपा है.

खेती के पीछे छिपा है कौन सा खौफनाक राज?

फिल्म के टीजर में गांव का माहौल काफी रहस्यमयी नजर आता है. यहां खेती सिर्फ लोगों की रोजी-रोटी का जरिया नहीं, बल्कि डर और अनजानी ताकत से जुड़ी हुई दिखाई गई है. गांव के लोग आखिर किस चीज के साये में जी रहे हैं और जमीन से जुड़ा यह रहस्य क्या है, इसका खुलासा अभी नहीं किया गया है.

मेकर्स ने टीजर में कहानी की ज्यादा परतें खोलने के बजाय कुछ रहस्यमयी झलकियां दिखाई हैं. यही वजह है कि फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है. आमतौर पर हॉरर फिल्मों में डराने के लिए भूतिया हवेली या सुनसान जंगल दिखाए जाते हैं, लेकिन 'काली खेती' में गांव और खेतों को ही डर का केंद्र बनाया गया है.

जैकी श्रॉफ और शरद केलकर दिखाएंगे दम

टीजर में जैकी श्रॉफ गंभीर अंदाज में नजर आते हैं. वहीं शरद केलकर की मौजूदगी भी कहानी को दिलचस्प बनाती है. हालांकि, अभी दोनों कलाकारों के किरदारों के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

फिल्म में नेहा सरगम, वीरेंद्र सक्सेना और शाजी चौधरी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे. अब देखना होगा कि इन सभी किरदारों का गांव के रहस्यमयी राज से क्या कनेक्शन है.

कब रिलीज होगी 'काली खेती'?

'काली खेती' का लेखन और निर्देशन हरीस इम्तियाज खान ने किया है, जबकि सना खान इसकी निर्माता हैं. ब्लैककैनवस स्टूडियो के बैनर तले बनी यह हॉरर फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

ये भी पढ़ें: दिवाली वीकेंड पर JioHotstar पर 'Free' में देखें ये 4 फिल्में और सीरीज, बच्चों से लेकर बड़ों तक सबके लिए है कुछ खास!