समाचार · पंजाब
खालसा कॉलेज ऑफ वेटरनरी में सेमिनार
INT News13 November 2026 at 05:30 am
अमृतसर| खालसा कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज में ‘वित्तीय जागरूकता’ विषय पर सेमिनार आयोजित किया गया। प्रिंसिपल डॉ. हरीश कुमार वर्मा के सहयोग से एडवाइजर्स स्किल डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन, पुणे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दो सत्र हुए। इसमें युवाओं के लिए ‘वित्तीय जागरूकता’ और शिक्षकों के लिए ‘टीचर की पाठशाला’ विषय शामिल रहे। विशेषज्ञों ने चौथे वर्ष के विद्यार्थियों व फैकल्टी को बजट, बचत, निवेश और दीर्घकालीन आर्थिक सुरक्षा के गुर सिखाए। डॉ. वर्मा ने कहा कि यह प्रयास विद्यार्थियों और स्टाफ के सर्वपक्षीय विकास के प्रति प्रतिबद्धता दर्शाता है। अनीता सैनी ने मंच संचालन किया और विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान किया।