Monday, 17 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · हरियाणा

महेंद्रगढ़ में एसडीएम ने की मतदाता सूची की समीक्षा:एसडीएम ने BLO को दिए निर्देश, स्वच्छ और सटीक वोटर लिस्ट बनाने पर जोर

INT News17 August 2026 at 03:41 pm

महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) की समीक्षा मीटिंग सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में आयोजित की गई। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम योगेश सैनी ने मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए बीएलओ और एईआरओ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निर्वाचन पंजीयन अधिकारी योगेश सैनी ने बताया कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने और हर योग्य नागरिक को मताधिकार से जोड़ने के उद्देश्य से 31 जुलाई को ड्राफ्ट मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन किया जा चुका है। 'दावे एवं आपत्तियों पर गंभीरता से सुनवाई की जाए' एसडीएम ने निर्देश दिए कि इस ड्राफ्ट सूची पर 31 अगस्त तक आने वाले सभी दावे एवं आपत्तियों पर गंभीरता से सुनवाई की जाए। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम छूट गया है या किसी प्रविष्टि में सुधार की आवश्यकता है, तो कोई भी व्यक्ति इस अवधि के दौरान निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से अपनी अर्जी दाखिल कर सकता है। 'पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे' उन्होंने स्पष्ट किया कि एक स्वच्छ, सटीक और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना प्राथमिकता है। इसके लिए अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लिकेट मतदाताओं के नामों की पूरी जांच के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे और सूची में कोई फर्जी या गलत नाम शामिल न हो। मीटिंग में ये अधिकारी रहे मौजूद आयोग ने प्राप्त दावों और आपत्तियों के त्वरित निपटान तथा नोटिस जारी करने के लिए 31 जुलाई से 30 अगस्त तक की समय सीमा तय की है। मीटिंग में तहसीलदार अजय कुमार, नायब तहसीलदार राजेंद्र सिंह, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी मनोज कुमार सहित सभी एईआरओ और बीएलओ उपस्थित रहे।