Wednesday, 25 November 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

डिंडौरी में इंजीनियर को हटाने की मांग:भाजपा नेताओं की कलेक्टर से शिकायत; सुनील धुर्वे पर 10% कमीशन मांगने का आरोप

INT News25 November 2026 at 06:39 pm

डिंडौरी में बुधवार को शाहपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष और स्थानीय नेताओं ने जनपद पंचायत के बतौंधा सेक्टर में पदस्थ इंजीनियर सुनील कुमार धुर्वे को हटाने की मांग की। उन्होंने कलेक्टर के नाम शिकायत पत्र नायब तहसीलदार ब्रजभान सिंह को सौंपा। शिकायतकर्ताओं ने इंजीनियर पर निर्माण और विकास कार्यों को लंबित रखने का आरोप लगाया है। समय पर मूल्यांकन नहीं करने की शिकायत शिकायत पत्र में अझवार ग्राम पंचायत की सरपंच रेशमा मरावी ने आरोप लगाया कि इंजीनियर निर्माण और विकास कार्यों का समय पर मूल्यांकन नहीं करते। जरूरी कामों के लिए फोन करने पर जवाब भी नहीं देते। इससे काम लंबित रहते हैं। शिकायतकर्ताओं के मुताबिक, स्थानीय ठेकेदारों को भी काम कराने में परेशानी हो रही है। काम पूरा होने के बाद उसका मूल्यांकन समय पर नहीं किया जाता। 10 प्रतिशत कमीशन मांगने का आरोप नेताओं ने आरोप लगाया कि 10 प्रतिशत कमीशन दिए बिना एस्टीमेट में बदलाव या संशोधन नहीं किया जाता। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायत पत्र में कहा गया है कि इंजीनियर की कार्यप्रणाली से इलाके के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने प्रशासनिक जरूरत और जनहित का हवाला देते हुए सुनील कुमार धुर्वे का बतौंधा सेक्टर से किसी दूसरे सेक्टर में तबादला करने की मांग की है।