Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

national · दिल्ली

कल्याणपुरी में युवक की हत्या को लेकर 'आप' ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

INT News20 August 2026 at 05:03 pm

नई दिल्ली, 20 अगस्त। दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में सफाई कर्मचारी की हत्या के कुछ ही दिनों बाद 22 वर्षीय युवक जय सिंह की चाकू मारकर हत्या किए जाने को लेकर आम आदमी पार्टी ने सरकार पर निशाना साधा। पार्टी ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि राजधानी में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और पुलिस अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने में नाकाम साबित हो रही है।