Friday, 14 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

मिनी ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत:देवास में वाहन रिवर्स लेते समय हादसा, सिर में लगी चोट

INT News14 August 2026 at 07:42 pm

देवास डकाच्या क्षेत्र में शुक्रवार को मिनी ट्रक की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। मिनी ट्रक रिवर्स लेते समय मजदूर से टकरा गया। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। मृतक की पहचान इटावा निवासी 42 वर्षीय शाहिद खान पुत्र रमजान के रूप में हुई है। शाहिद मजदूरी करते थे और रोजाना औद्योगिक क्षेत्र में काम के लिए जाते थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद शाहिद खान को मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।