world
आईआरजीसी का दावा: होर्मुज स्ट्रेट में बारूदी सुरंग से टकराया एक और तेल टैंकर, विस्फोट के बाद लगी आग
INT News8 November 2026 at 07:57 pm

तेहरान, 8 नवंबर। होर्मुज स्ट्रेट में रविवार तड़के एक और टैंकर में विस्फोट के बाद आग लग गई। जहाज अनधिकृत रास्तों से गुजरने की कोशिश में बारूदी सुरंगों से टकरा गया। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) नौसेना ने बताया कि जहाज ने नेविगेशन और पहचान संबंधी सिस्टम बंद कर रखे थे।