Wednesday, 19 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · पंजाब

इन्फ्लूएंसर “तारी बाबा समालसर” का निधन:दुबई में ली अंतिम, हार्ट अटैक के कारण हुई मौत, आफिशियल पेज पर की पुष्टी

INT News19 August 2026 at 05:50 pm

पंजाब के सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर “तारी बाबा समालसर” का दुबई में निधन हो गया है। हार्ट अटैक से उनकी मौत हुई है। तारी बाबा दुबई दौरे पर गए हुए थे। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनके आफिशियल पेज पर उनके निधन की जानकारी साझा की गई है। पोस्ट में लिखा है-हमारा यार, हमारा भाई आज दुनिया को अलविदा कह गया। तारी बाबा का कल ही अभी एक पोडकास्ट किया गया था जिसे लोगों ने काफी पसंद भी किया था। तारी बाबा अपनी बातों के कारण और टिप्पणियों के कारण मशहूर था। तारी बाबा समालसर कौन हैं?

तारी बाबा समालसर पंजाबी सोशल मीडिया में अपने देसी अंदाज, हास्य और किस्सागोई के लिए पहचाने जाते हैं। उनके नाम से YouTube पर चैनल है, जिस पर ट्रक, ढाबे, गांव की जिंदगी, यात्राओं और रोजमर्रा की घटनाओं को हास्य के अंदाज में पेश करने वाले वीडियो मिलते हैं। 2024 में उनके चैनल पर लाइव प्रसारण भी हुआ था और चैनल की अच्छी-खासी फॉलोइंग दिखाई देती है। उनके सोशल मीडिया कंटेंट में मिनी बस, ट्रक, ढाबे और ग्रामीण पंजाब की जिंदगी से जुड़े किस्से प्रमुखता से दिखाई देते हैं। इसी देसी और मजाकिया शैली ने उन्हें पंजाब के सोशल मीडिया दर्शकों के बीच पहचान दिलाई। समालसर से संबंध

उनका सार्वजनिक नाम ही “तारी बाबा समालसर” है। उपलब्ध प्रोफाइल में स्थान समालसर, मोगा, पंजाब दिया गया है। Facebook पर उनके नाम से पेज भी है और Instagram पर @taribabaofficial नाम का प्रोफाइल है, जहां उन्हें “Tari baba YOUTUBER” और डिजिटल क्रिएटर बताया गया है। तारी बाबा का करियर कैसे बना? तारी बाबा के कंटेंट का एक बड़ा हिस्सा ट्रक और सड़क की जिंदगी के इर्द-गिर्द भी दिखाई देता है। एक वीडियो में वे ट्रक लेकर तेजपुर और भूटान की तरफ जाने की बात करते हैं, जबकि दूसरे वीडियो में ट्रक पलटने जैसी घटना को मनोरंजक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।