Wednesday, 22 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

नर्मदा नदी में डूबा युवक, दूसरे दिन भी रेस्क्यू जारी:नर्मदापुरम में गहरे पानी में जाने से डूब थे 2 युवक, एक को बचाया

INT News22 July 2026 at 11:48 am

नर्मदापुरम के सूरजकुंड के पास अहारखेड़ा घाट पर नर्मदा नदी में नहाते समय दो युवक डूब गए। इनमें से एक युवक को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा नदी में लापता हो गया। घटना के करीब 20 घंटे बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। बुधवार सुबह से एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चला रही है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे की है। माखननगर पुलिस के अनुसार, लापता युवक की पहचान 25 वर्षीय रामू कतिया, निवासी सीटिया गोना, थाना सोहागपुर के रूप में हुई है। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। परिवार के साथ नहाने गया था

पुलिस ने बताया कि अहारखेड़ा गौशाला में टाइल्स लगाने का काम चल रहा है। इसी कारण रामू अपनी पत्नी, बच्ची और अन्य मजदूरों के साथ गौशाला में रह रहा था। मंगलवार को वह अपनी पत्नी और साथी दीपक के साथ नर्मदा नदी में नहाने गया था। नहाते समय रामू और दीपक गहरे पानी में चले गए। घाट पर मौजूद टाइल्स ठेकेदार और गौशाला कर्मचारियों ने नदी में कूदकर दीपक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन रामू पानी में डूब गया। देर रात तक टीम करती रही तलाश

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश शुरू की। इसके बाद माखननगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। दोपहर करीब 3:30 बजे नर्मदापुरम से प्लाटून कमांडेंट शिवराज चौधरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब साढ़े तीन घंटे तक तलाश की गई, लेकिन रामू का कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण मंगलवार शाम रेस्क्यू रोक दिया गया। बुधवार सुबह 7 बजे से एसडीआरएफ ने दोबारा तलाश शुरू की, जो जारी है।