national · उत्तर प्रदेश
मंदिर में जातिगत भेदभाव गंभीर मुद्दा, देवी-देवता किसी एक के नहीं: अवधेश प्रसाद
INT News20 August 2026 at 05:13 pm

लखनऊ, 20 अगस्त। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर के चंदे में कथित अनियमितताओं और चोरी के आरोपों को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि यह मामला देश के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा हुआ है और इस पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए। साथ ही, उन्होंने मंदिर में जाति के आधार पर कथित भेदभाव के आरोपों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि देवी-देवता किसी एक व्यक्ति या राजनीतिक दल के नहीं, बल्कि सभी के हैं।