national
दीपावली पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे विशेष ट्रेनें चलाएगा
INT News8 November 2026 at 08:01 pm

गुवाहाटी/अगरतला, 8 नवंबर। दीपावली के त्योहार के दौरान यात्रियों की आवाजाही को सुगम बनाने और संभावित अतिरिक्त भीड़ को संभालने के लिए पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) ने रविवार से मंगलवार तक त्रिपुरा में तीन जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है।