world
खुद शुरू किए युद्ध में अब अपनी ही हार देख रहा रूस: यूरोपियन कमीशन प्रेसिडेंट
INT News20 August 2026 at 05:09 pm

नई दिल्ली, 20 अगस्त। यूरोपियन कमीशन की प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूक्रेन पर रूसी हमलों की आलोचना करते हुए कहा कि दरअसल रूस अपने ही शुरू किए युद्ध में अब खुद की हार देख रहा है। यही कारण है कि वो आमजन और बुनियादे ढांचे पर हमले कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम यूक्रेन की बैलिस्टिक मिसाइलों से रक्षा करने की क्षमता को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।