world
दक्षिण कोरिया: मूसलाधार बारिश से तबाही, भूस्खलन में एक की मौत
INT News17 August 2026 at 03:28 pm

सोल, 17 अगस्त। दक्षिण कोरिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में सप्ताहांत से हो रही मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचा दी है। दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत के जियोजे शहर में शनिवार से सोमवार सुबह तक 800 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई।