national · दिल्ली
'यह राजनीतिक नहीं, निजी किताब है', अपनी आगामी आत्मकथा पर सोनिया गांधी बोलीं
INT News8 November 2026 at 08:23 pm

नई दिल्ली, 8 नवंबर। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी आगामी संस्मरण पुस्तक को परिवार और निजी जीवन की कहानी बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यह किताब कोई राजनीतिक बयान या राजनीतिक दस्तावेज नहीं, बल्कि उनके परिवार के जीवन, रिश्तों, संघर्षों और अनुभवों का व्यक्तिगत लेखा-जोखा है।