Thursday, 20 August 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

sports

बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: 'मिक्स्ड डबल्स' में भारत को झटका, ध्रुव बोले- गलतियों पर करना होगा काम

INT News20 August 2026 at 05:07 pm

नई दिल्ली, 20 अगस्त। बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप में गुरुवार को भारत की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो का सफर 'राउंड ऑफ 16' में समाप्त हो गया। 15वीं सीड वाली मिक्स्ड डबल्स जोड़ी को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में चीन के चेन फांग और गुओ शिनवा के हाथों 11-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा। अब इस इवेंट में देश की कोई भी जोड़ी नहीं बची है।