Saturday, 4 July 2026
INTइंडियन न्यूज़ ट्रस्टजहाँ सत्य मिले विश्वास से
ताज़ा खबरें

समाचार · मध्य प्रदेश

दीक्षारंभ समारोह में नए विद्यार्थियों का स्वागत, नियमित उपस्थिति पर जोर

INT News4 July 2026 at 05:46 am

भास्कर संवाददाता| रायसेन प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार दीक्षारंभ समारोह एवं प्रवेशोत्सव-2026 उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. यूनुस खान ने की। मुख्य अतिथि अविनाश जैन और विशिष्ट अतिथि मनोज कुशवाह उपस्थित रहे। समारोह में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर एवं पेन भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, छात्रवृत्ति, कौशल विकास एवं रोजगार अवसरों पर मार्गदर्शन दिया गया। प्राचार्य ने नियमित उपस्थिति पर जोर दिया, जबकि मुख्य अतिथि ने वित्तीय साक्षरता और सकारात्मक सोच तथा विशिष्ट अतिथि ने अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को मिली सह-शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी: कार्यक्रम में गौरव दांगी ने एनसीसी, मोहम्मद अब्बास ने एनएसएस तथा महाविद्यालय प्रबंधन ने खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियों, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और शिकायत निवारण तंत्र की विस्तृत जानकारी विद्यार्थियों को दी। कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर जी.एस. कुर्वेती और कृति राय ने किया, जबकि अंत में प्रोफेसर कुसुम डूंगरवाल ने आभार व्यक्त किया।